हिंदी न्यूज़ › क्रिकेट › ICC ने जारी किया टी-20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल, जानें भारत कब-कब खेलेगा मैच
क्रिकेट
,नई दिल्ली
Published By: Abhishek Tiwari
Tue, 17 Aug 2021 10:53 AM
ICC ने जारी किया टी-20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल, जानें भारत कब-कब खेलेगा मैच
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने इस साल 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप का फुल शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत 24 अक्टूबर को दुबई में टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 चरण में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। आईसीसी द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, भारत का अगला मुकाबला 31 अक्टूबर को दुबई में न्यूजीलैंड से होगा, उसके बाद टीम को तीन नवंबर को अबु धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है।
— ICC (@ICC) August 17, 2021
ICC T20 WC: IND vs PAK मैच 24 अक्टूबर को, शारजाह में कोई मैच नहीं खेलेगा भारत
भारत को सुपर 12 मैच के बचे हुए दो मैचों को ग्रुप बी के विजेता (दुबई में पांच नवंबर) और ग्रुप ए से दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम (दुबई में आठ नवंबर) के खिलाफ खेलना है। टूर्नामेंट का पहला दौर 17 अक्टूबर को ओमान में शुरू होगा, जिसमें शुरुआती मैच में ओमान का सामना पापुआ न्यू गिनी जबकि बांग्लादेश का मुकाबला स्कॉटलैंड से होगा।
पहले टी20 वर्ल्ड कप भारत में खेला जाना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसको बाहर शिफ्ट कर दिया गया, हालांकि इस टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ही कर रहा है। बता दें कि इस बार कुल 16 टीमें इस मेगा इवेंट में भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले आठ देशों का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट होगा, जो 23 सितंबर से शुरू किया जाएगा। इसमें श्रीलंका, बांग्लादेश और आयरलैंड की टीमें भी शामिल हैं। इसमें से चार टीमें सुपर-12 चरण के लिए क्वालीफाई करेगी।
इस आर्टिकल को शेयर करें
T20 World CupT20 World Cup 2021 ScheduleIndia Vs Pakistan अन्य..

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें