21 वर्ष बाद गंगा के जलस्तर में हुई सर्वाधिक वृद्धि
मिर्जापुर। संवाददाता
जिले में गंगा के जलस्तर में 21 वर्ष बाद सर्वाधिक वृद्धि हुई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक वर्ष-2000 में 26 जुलाई को गंगा के जलस्तर में सर्वाधिक वृद्धि 76.700 मीटर दर्ज की गयी थी। इसके बाद 21 अगस्त 2001 को गंगा का सर्वाधिक जलस्तर 74.980 मीटर रिकार्ड किया गया था। फिर 23 अगस्त 2002 को 72.520मीटर, 27 अगस्त 2013 को 79.050 मीटर, 24 अगस्त 2016 को 78.550 मीटर रिकार्ड किया गया था। इसके बाद सात अगस्त 2021 को शाम छह बजे तक 76.440मीटर रिकार्ड किया गया है। बाढ़ कंट्रोल रूम के मुताबिक अभी गंगा के जलस्तर में एक-दो दिन इसी तरह वृद्धि जारी रह सकती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें