हमें संकट में मरने को न छोड़ें...अफगान क्रिकेटर राशिद खान की दुनिया के नेताओं से अपील

हमें संकट में मरने को न छोड़ें...अफगान क्रिकेटर राशिद खान की दुनिया के नेताओं से अपील 

एएनआई 
Published By: Fast24News Tue, 10 Aug 2021 05:50 PM
अफगानिस्तान में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। तालिबान एक के बाद एक यहां की प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा करता जा रहा है। वहीं अमेरिका समेत विभिन्न देश अपने लोगों को अफगानिस्तान से निकाल रहे हैं। इस बीच अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर राशिद खान ने दुनिया भर के नेताओं से अपील की है। राशिद ने बड़े ही मार्मिक शब्दों में टि्वटर पर गुहार लगाई है कि हमें मरने के लिए न छोड़ें। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से अफगानिस्तान में तालिबान आतंकवादियों का कहर बढ़ता जा रहा है। तालिबान ने पिछले चार दिनों में छह प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा किया है। अफगानिस्तान के कई शहरों पर कब्जा कर चुके तालिबान ने वहां क्रूर हत्याएं भी की हैं। दहशत का आलम यह है कि यहां नागरिक घरों से निकलने से कतरा रहे हैं।

टिप्पणियाँ