तालिबान के कहर के बीच अफगानिस्तान में कॉन्सुलेट के अधिकारियों को वापस लाएगी सरकार, IAF के पास जिम्मा
तालिबान के कहर के बीच अफगानिस्तान में कॉन्सुलेट के अधिकारियों को वापस लाएगी सरकार, IAF के पास जिम्मा
live Fast24News दिल्ली
Published By: Fast24News
Tue, 10 Aug 2021 03:02 PM
तालिबान के कहर के बीच अफगानिस्तान में कॉन्सुलेट के अधिकारियों को वापस लाएगी सरकार, IAF के पास जिम्मा
अफगानिस्तान में लगातार हो रही हिंसा के बाद भारत अब अफगानिस्तान में कॉन्सुलेट में कार्यरत भारतीय कर्मचारियों को वापस लाएगा। अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ शहर में स्थित कॉन्सुलेट में कुछ अधिकारी और कुछ अन्य भारतीय अभी मौजूद हैं। अब इन सभी को वहां से निकाला जाएगा। भारतीय वायुसेना अफगानिस्तान के इस शहर में रह रहे लोगों को बाहर निकालेगी। मजार-ए-शरीफ अफगानिस्तान का वो शहर है जहां अंतिम भारतीय वाणिज्य दूतावास मौजूद हैं। इस शहर में बसे सभी भारतीय लोगों को अब भारतीय वायुसेना वहां से निकालेगी।
अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते वर्चस्व को देखते हुए भारत सरकार ने ये फैसला लिया है कि भारत के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों को मज़ार-ए-शरीफ से वापस बुलाया जाएगा। मज़ार-ए-शरीफ में मौजूद भारतीय दूतावास की ओर से जानकारी दी गई है कि मंगलवार शाम को मजार-ए-शरीफ से एक स्पेशल फ्लाइट नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। जो भी भारतीय आसपास हैं, वह शाम की फ्लाइट से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाए। जो जानकारी भारत की तरफ से दी गई है उसमें कहा गया है कि जिस भी भारतीय को नई दिल्ली रवाना होना है, वह तुरंत अपना पूरा नाम, पासपोर्ट नंबर और अन्य जानकारी व्हाट्सएप पर भेज दे। इसके साथ ही दो नंबर भी किए गए हैं, वो नंबर हैं- 0785891303,
अफगानिस्तान में तालिबान आतंकवादियों का कहर बढ़ता जा रहा है। तालिबान ने पिछले चार दिनों में छह प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा किया है। अफगानिस्तान के कई शहरों पर कब्जा कर चुके तालिबान ने वहां क्रूर हत्याएं भी की हैं। दहशत का आलम यह है कि यहां नागरिक घरों से निकलने से कतरा रहे हैं। तालिबान ने हाल ही में ऐलान किया है कि वो अब देश के उत्तर में स्थित सबसे बड़े शहर मजार-ए-शरीफ की ओर रूख कर रहे हैं। जिसके बाद अब भारत सरकार ने वहां रह रहे भारतीयों को निकालने का फैसला किया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें