इंजीनियर से बने किसान, नौकरी छोड़ शुरू की ड्रैगन फ्रूट की खेती, अब लाखों में कमाई, पढ़ें Success Story
S himhahjahanpur News: शाहजहांपुर के अंशुल मिश्रा (Anshul Mishra) ड्रैगन फ्रूट की खेती से अच्छी कमाई कर रहे हैं. उनकी उत्कृष्ट खेती की तारीफ प्रशासनिक अधिकारी भी करते हैं. अब अंशुल कई किसानों को खेती के तरीके सिखा रहे हैं. अंशुल ने सोशल मीडिया से खेती के टिप्स
शाहजहांपुर. मन में संकल्प हो तो खेती में भी सफलता हासिल की जा सकती है. ऐसा ही शाहजहांपुर के इंजीनियरिंग के छात्र ने किया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के भाषण से प्रेरणा ली. फिर बंजर भूमि पर ड्रैगन फ्रूट की खेती कर हजारों किसानों को चौंकाया. अब प्रशासनिक अधिकारी भी इस उत्कृष्ट खेती के लिए छात्र की पीठ थपथपा रहे हैं. वही छात्र ने गांव में ड्रैगन फ्रूट की खेती करके किसानों को उनकी आय बढ़ाने का भी मंत्र दिया है. इतना ही नहीं वे कार्यशाला आयोजित कर लाखों किसानों को खेती का तरीका सिखा रहे हैं.
हम बात कर रहे हैं अल्लाहगंज के रहने वाले अंशुल मिश्रा की. अंशुल मिश्रा ने पढ़ाई के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने के उद्देश्य से यूट्यूब पर ड्रैगन फ्रूट की खेती को सर्च किया. छात्र ने अपनी पढ़ाई को पूरा करने के बाद गांव में ड्रैगन फ्रूट की खेती की शुरुआत की. यूपी में ड्रैगन फ्रूट की खेती करने वाले केवल दो ही किसान हैं जिनमें शाहजहांपुर का यह इंजीनियरिंग का छात्र भी शामिल है.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें